{"_id":"a7d0e8baecae2ae9d1242169e32987db","slug":"raksha-bandhan-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौहार आज परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर माथे पर टीका लगातीं हैं।
विज्ञापन
साथ ही भाई से रक्षा का वचन लेती हैं। भाई-बहन के पवित्र एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक इस त्यौहार को लेकर शहर से लेकर तक में रंग-बिरंगी राखियों तथा मिठाई की दुकानें सजीं दिखीं।
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना विशेष फलदायी होता है। आचार्य धनजंय मिश्रा बताते हैं, कि शनिवार की दोपहर तक भद्रा दोष है। इस समयावधि में राखी बांधना फलदायी नहीं माना जाता है। इसलिए 1:45 बजे तक बहनें राखी न बांधे। दोपहर 1:45 के बाद राखी बांधना फलदायी होगा। दोपहर से लेकर रात 10 बजे तक राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर राखी बाजार में डिजाइनर रक्षासूत्र की डिमांड अधिक रही। मोदी राखी के अलावा बच्चों को कार्टून करेक्टर वाली राखियां भा गईं। इसके अलावा इस बार गजरा राखी की भी अधिक मांग रही।
रक्षाबंधन पर्व पर बाबा जंगलीनाथ मंदिर पर अपने आराध्य देव के दर्शन को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वहीं इस अवसर पर लगने वाले विशाल मेले में दूरदराज से दुकानदार झूला, जादू, सर्कस आदि लग गए हैं। मेला मार्ग पर वाहनों का प्रयोग वर्जित कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी विनय गौतम ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने व अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सावन के अंतिम दिन यहां सुदूर क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं।