फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Public places were sanitized in the city

वीकएंड में हॉटस्पॉट व सार्वजनिक स्थानों पर हुआ सैनीटाइजेशन

Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Public places were sanitized in the city
सीतापुर। वीकएंड लॉकडाउन में रविवार को जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर के लालबाग बाजार का सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा नगर निकायों में सफाई कराकर हॉटस्पॉट इलाकों में सैनिटाइजेशन हुुआ। वीकएंड लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर में ईओ गुरुप्रसाद पांडेय की अगुवाई में अभियान की शुरुआत हुई। टीम ने लालबाग बाजार के अंदर सैनिटाइजेशन का काम शुरु किया। करीब दो घंटे तक पूरी बाजार को सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई टीमों ने जाकर वहां की नाली-नालियां साफ कीं। जिन स्थानों पर कूड़ा करकट लगा हुआ था। उसे वहां से हटाकर डंपिग ग्राउंड पर भेजा गया। ईओ जीपी पांडेय ने बताया पैकलैंड मशीन से शहर के कई नाले साफ किए गए हैं। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा शहर के हॉटस्पॉट इलाके, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर सैनिटाइजेशन का काम हुआ। इसी प्रकार जिले के अन्य निकाय लहरपुर, मिश्रिख, सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद, महोली, तंबौर, पैतेंपुर, खैराबाद, हरगांव आदि इलाकों में सफाई अभियान चला। हॉटस्पॉट इलाकों में भी टीमों ने जाकर सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed