{"_id":"57c5c9e44f1c1b19472cb18f","slug":"protest-to-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मजदूरी को लेकर घेरा विकास भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मजदूरी को लेकर घेरा विकास भवन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव किया। यही पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जल्द मजदूरी मिलने के आश्वासन पर शांत हुए। संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों मजदूर जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मांग की मजदूरी का अविलंब भुगतान कराया जाए। ब्लॉक स्तर से समय पर डोंगल नहीं लगने या मस्टर रोल की फीडिंग समय से नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्यस्थल पर मस्टर रोल रखेे जाए।
विज्ञापन
अधिकांश महिलाओं द्वारा 54 घनफिट मिट्टी निकालने का प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद 70 घन फिट मिट्टी निकलवाई जाती है। इस पर कार्रवाई की जाए। जॉबकार्ड का रिनीवल ग्रामसभा व ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर किया जाए। वही जॉबकार्ड पर काम दर्ज किए जाए। पिसावां ब्लॉक को पूर्णकालिक बीडीओ दिया जाए। इस मौके पर ऋचा सिंह समेत सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन