{"_id":"5f8b28b08ebc3e27873358ae","slug":"protest-sitapur-news-lko545783137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नेरी समिति पर धान खरीद के लिए किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नेरी समिति पर धान खरीद के लिए किया धरना
विज्ञापन
नेरी (सीतापुर)। क्षेत्रीय किसानों ने धान की तौल न होेने से किसान यूनियन राष्ट्रशक्ति के समर्थन से किसान सेवा समिति पर धरना शुरू किया गया। मार्केटिंग निरीक्षक ने किसानों को तौल कराए जाने का आश्वासन दिया तब देर शाम धरना समाप्त हो गया।
धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने शनिवार को तहसील महोली के अंतर्गत ग्राम नेरी में किसान सेवा समिति पर धरना शुरू कर दिया। इसे किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति ने भी समर्थन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश शुक्ला सिद्धू ने कहा, जब तक धान नहीं तौला जाएगा, धरना चलता रहेगा।
मार्केटिंग निरीक्षक मनोरंजन चौबे ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि 18 अक्तूबर से तौल शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद देर शाम धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर दर्शन सिंह, जरनैल सिंह, पिंदर सिंह, कुलविंद सिंह, हरि सिंह, निर्भय सिंह व सिद्धू सिंह आदि किसान मौजूद रहे।