फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   pradhan accuses ADO panchayat of molestation

प्रधान ने एडीओ पंचायत पर छेड़छाड़ के लगाये गंभीर आरोप

Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
pradhan accuses ADO panchayat of molestation
महाराजनगर/सीतापुर। तालगांव कोतवाली इलाके के विकासखंड परसेंडी की एक महिला प्रधान ने एडीओ पंचायत पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एडीओ पंचायत ने कार्य न करने पर दबाव बनाने की बात कहते हुए आरोप को निराधार बताया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विकासखंड परसेंडी की एक महिला प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में एडीओ पंचायत परसेंडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती आठ अप्रैल 2022 को विकासखंड परसेंडी में एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए अपने पिता के साथ आईकार्ड लेने सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पास गई थी। एडीओ पंचायत द्वारा अपने कक्ष में मुझे व मेरे पिता को बैठाया गया। आईकार्ड उपलब्ध करा दिया गया और ग्राम पंचायत से संबंधित कुछ जानकारी करने लगे।
विज्ञापन

उसी समय पिता कुछ आवश्यक कार्य से वहां से उठकर बाहर की ओर चले गए। इसी बीच एडीओ पंचायत ने मौका पाकर हाथ मिलाने के बहाने से मेरा हाथ पकड़ कर खींचते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। मैंने इसका विरोध किया तो पंचायत सहायक द्वारा ग्राम पंचायत की जांच की धमकी दी गई। आरोप यह भी है कि 10 अप्रैल 2022 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा मुझे व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी का कहना है ग्राम पंचायत में पंचायत भवन अधूरा है, उसको पूर्ण कराने के लिये सचिव व प्रधान से बार-बार कहा गया। इन लोगों के द्वारा पंचायत भवन पूर्ण कराने में कोई रुचि नही ली गई। हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर 8,75,924 रूपये की धनराशि आहरित की गई है। ग्राम पंचायत में कोई स्टॉक रजिस्टर व पुस्तिका नहीं बनाई गई है। पंचायत भवन को पूर्ण कराकर फोटोग्राफ सहित अवगत कराए जाने को लेकर एक नोटिस जारी की गई थी।

जिससे नाराज प्रधान ने दबाव बनाने के लिए फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पंचायत सचिव ने प्रधान व उनके परिवार के द्वारा किये गये व्यवहार से परेशान होकर एक अप्रैल को एक शिकायती पत्र बीडीओ परसेंडी को सौंपा था। जिसमें बताया कि प्रधान व उनके परिवार के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। पंचायत भवन निर्माण में प्रधान द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed