{"_id":"6250837148951b05a238d41f","slug":"polling-parties-reached-20-booths-voting-today-sitapur-news-lko6252504174","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 20 बूथ बनाए गये हैं। 3891 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद करेंगे। शनिवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इन बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी तहसील सदर प्रांगण से की गई।
मतदान कार्मिक, माइक्रो ऑब्जर्वर और पुलिस बल को बसों से बूथों पर भेजा गया। सभी पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान सामग्री व्यवस्थित की। डीएम विशाल भारद्वाज ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्वक सकुशल मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
तहसील सदर प्रांगण में पीठासीन अफसर व मतदान अधिकारियों के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गईं। यहां बूथवार तैनाती का आदेश मतदान कार्मिकों की ओर से प्राप्त किया गया। चार टेबल पोलिंग पार्टियों को रवाना करने लिए लगाई गईं। इन पर संबधित मतदेय स्थलों का नाम अंकित किया गया। पोलिंग पार्टियों ने वहां से मतदान सामग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
इसके बाद 19 पार्टियों को बसों से और एक पार्टी को जीप से बूथ के लिए भेजा गया। प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अफसर सहित तीन मतदान अधिकारी हैं। मतदान अधिकारी प्रथम के पद पर केंद्रीय कर्मी को नियुक्त किया गया है। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अफसर राम भरत तिवारी, एएसपी एनपी सिंह, डीडीओ/ सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक राकेश कुमार पांडे सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।
जिला पंचायत दफ्तर स्थित नेहरू हाल में 111 मतदाता मतदान करेंगे। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत ऐलिया के दफ्तर में 177 मतदाता, ब्लॉक खैराबाद दफ्तर में 212 मतदाता, ब्लॉक हरगांव दफ्तर में 202 मतदाता, ब्लॉक परसेंडी दफ्तर में 193 मतदाता, ब्लॉक लहरपुर दफ्तर में 180 मतदाता, ब्लॉक मिश्रिख दफ्तर में 192 मतदाता, ब्लॉक मछरेहटा दफ्तर में 169 मतदाता, ब्लॉक महोली दफ्तर में 174 मतदाता, ब्लॉक संदना दफ्तर में 193 मतदाता, ब्लॉक बेहटा दफ्तर में 219 मतदाता, ब्लॉक रेउसा दफ्तर में 239 मतदाता, ब्लॉक सांडा दफ्तर में 188 मतदाता, ब्लॉक बिसवां दफ्तर में 277 मतदाता, ब्लॉक कमलापुर दफ्तर में 180 मतदाता, ब्लॉक रामपुर मथुरा दफ्तर में 189 मतदाता, ब्लॉक महमूदाबाद दफ्तर में 198 मतदाता, ब्लॉक पहला दफ्तर में 186 मतदाता और ब्लॉक सिधौली दफ्तर में 202 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए दृष्टिहीन व शारीरिक रूप से शिथिल मतदाताओं की सहायता के लिए एक सहायक दिए जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये थे। जिन मतदाताओं ने मतदान के लिए सहायक के लिए आवेदन किया था, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया से सहायक उपलब्ध कराया गया है ताकि उन्हें मतदान करने में दिक्कत न हो।
मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान करने/सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इपिक सहित अन्य फोटोयुक्त विकल्प मान्य होंगे। यह जानकारी देते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि इसके अतिरिक्त संबंधित खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जारी पहचान पत्र भी मान्य होंगे।
मतदान के बाद पोल्ड बैलेट बाक्स तहसील परिसर स्थित कक्ष संख्या 11 में बनाए गये स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। इसके लिए इसमें बूथवार स्थान तय करते हुए गोला बनाकर बूथ संख्या अंकित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गये हैं। प्रत्याशी या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकते हैं।