फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police placed farmer leaders under house arrest

पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद

Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police placed farmer leaders under house arrest
सीतापुर। महोली संवाद के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी की वजह से रेलवे स्टेशन व क्रॉसिंग पर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अरा) दशहरी के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह के आवास बड़ागांव में संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में लखीमपुर के तिकुनिया की घटना में गृह राज्य मंत्री को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इस दौरान दीपक गुप्ता, मुन्ना सिंह, मुनीश, कलजीत, इसलामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा सहित फायर बिग्रेड, पीएसी, आरपीएफ, जीआरपीएफ अलर्ट रही। रेलवे स्टेशन, चीनी मिल क्रासिंग, लखनऊ क्रासिंग, सिधौली क्रासिंग, उनेरा क्रासिंग, बाबूपुर क्रासिंग आदि के साथ रेलवे फाटकों पर कड़ी सुरक्षा का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र एक्टिव रहा। खैराबाद संवाद के अनुसार, डीएम और एसपी निगरानी करते रहे। स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। लहरपुर संवाद के अनुुसार, कोतवाली पुलिस ने किसान नेता अजीत वर्मा युवा मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को पहले घर में नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। उनके साथ किसान नेता राजेंद्र वर्मा को भी कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed