{"_id":"62daf8b0b9be7729790485b4","slug":"police-chased-away-the-victim-couple-from-the-police-station-sitapur-news-lko640705730","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीड़ित दंपती को थाने से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पीड़ित दंपती को थाने से भगाया
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव क्षेत्र में मारपीट में घायल हुई गर्भवती को मृत बच्चा पैदा हुआ था। वह बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पति के साथ थाने पहुंची। आरोप है कि थाने से दंपती को भगा दिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने घंटों थाने में हंगामा किया।
बीती तीन जुलाई को गांव सीपतपुर के मजरा चौहानन पुरवा निवासी विपक्षी सुरेसकुंज विहारी, गुम्मा, मैकू और श्रीपाल, अमेरिका, कीर्ती के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें श्री पाल की पत्नी गीता (30) को गंभीर चोटें आई थी। गीता छह माह की गर्भवती थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां उसने 21 जुलाई को मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि मारपीट में चोट लगने से उसके बच्चे की मौत हो गई।
गुरुवार रात ही महिला अपने मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर थानगांव थाने पहुंची। जहां प्रभारी ने सुबह आने को कहा। पीड़ित जब सुबह पहुंचे तो आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके पति को भगा दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने थाने में घंटों हंगामा किया। इसके बाद पुलिस बच्चे को लेकर चली गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। एसओ फूल चन्द सरोज ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।