फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Piyush Raj worked hard and achieved 437th rank in UPSC

Sitapur News: पीयूष राज ने कड़ी मेहनत कर यूपीएससी में हासिल की 437वीं रैंक

Thu, 24 Apr 2025 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Piyush Raj worked hard and achieved 437th rank in UPSC
यूपीएससी में सफल पीयूष राज।
मिश्रिख/सीतापुर। अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह कर दिखाया मिश्रिख तहसील के पीयूष राज ने। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में 437वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता पर घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। तहसील के ग्राम पंचायत सहादत नगर के छोटे से गांव अमजदपुर निवासी पीयूष राज ने दूसरे प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी माता कृष्णा देवी नगर पालिका परिषद मिश्रिख में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। पिता स्वर्गीय रामप्रकाश किसान थे। पीयूष की प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर उच्च शिक्षा हासिल की। पीयूष का कहना है कि अगर लगन सच्ची हो और दिशा सही हो तो किसी भी गांव का युवा देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकता है। यह सफलता मेरे माता पिता के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed