Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pickup crashed into a shop, girl injured

Sitapur News: पिकअप दुकान में घुसी, बालिका घायल

Mon, 30 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pickup crashed into a shop, girl injured
सेवता। कस्बे में रविवार शाम लकड़ी से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर परचून की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान से सामान खरीद रही नौ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप और काउंटर के बीच दबने से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप कस्बे में खड़ी थी। चालक वाहन खड़ा कर कहीं चला गया था। इसी दौरान सेवता निवासी आमेर उर्फ लल्लू पिकअप में बैठकर उसे स्टार्ट कर आगे बढ़ाने लगा। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और पड़ोस में स्थित विनोद की किराने की दुकान के बरामदे में जा घुसा। हादसे के समय दुकान पर सामान खरीद रही निशा (9) पिकअप और काउंटर के बीच दब गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल बालिका को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा पहुंचाया। वहीं, दुकानदार विनोद बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed