फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People took to the streets demanding electricity, blocking roads and protesting

Sitapur News: बिजली के लिए सड़क पर उतरे लोग, जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets demanding electricity, blocking roads and protesting
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र के तहत शहर के शास्त्रीनगर में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर मंगलवार देर रात मोहल्ले के लोग भड़क गए। एसडीओ व जेई से शिकायत पर सिर्फ आश्वासन ही मिल सका। इसके बाद लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां भी जल्द आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई। लंबे इंतजार के बाद भी जब फाॅल्ट सही नहीं हुआ तो लोग भड़क गए। चुंगी चौकी मार्ग पर सीढ़ी लगाकर सड़क जाम कर दी। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंडी चौकी इंचार्ज ने उपभोक्ताओं को वार्ता करके 20 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट चौराहे पर भी कुछ उपभोक्ताओं ने सीढ़ी लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। देर रात तक जाम हटवाया नहीं जा सका था। ऐसे में सैकड़ों वाहनों के साथ ही परिवहन निगम की बसें भी जाम में फंसी रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

15 दिन से बिजली ठप होने पर भड़के ग्रामीण
मास्टरबाग। कंदुनी उपकेंद्र के तहत ग्राम पंचायत छीं गांव के मजरा भुड़पुरवा के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटा धरना-प्रदर्शन कर अवर अभियंता को शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 15 दिन से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 24 घंटे में गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो 27 मई को भी उपकेंद्र पर धरना किया जाएगा। इस दौरान सतीश रावत, रामलखन, धनपाल, अखिलेश, रामकुमार, सुनील कुमार, सरवन, आशीष चौरसिया, राहुल, महेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed