{"_id":"671bb580ee6e8c66380b1885","slug":"people-themselves-are-demolishing-shops-for-the-corridor-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121093-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कॉरिडोर के लिए लोग खुद तोड़ रहे दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कॉरिडोर के लिए लोग खुद तोड़ रहे दुकान
Fri, 25 Oct 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य/(सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ में प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण के लिए दुकानदार शुक्रवार को अपनी दुकानें खुद तोड़ते नजर आए। गौरतलब है कि स्थानीय प्रशासन ने ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक सड़क किनारे नौ मीटर तक जमीन दुकानदारों को खाली करने के लिए कहा था।
40 दिन पूर्व दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसके बाद ललिता देवी मंदिर के पास अस्थायी दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया था। तभी ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक दुकानदारों से एसडीएम मिश्रिख पंकज सक्सेना ने दुकानें हटाने के लिए भी कहा था।
शुक्रवार को कई दुकानदार कॉरिडोर के दायरे में आने वाली अपनी दुकानों को स्वयं ही तोड़ते नजर आए। एसडीएम मिश्रिख पंकज सक्सेना ने बताया कि डेढ़ महीने पहले से ही सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है। दुकानदारों को आहोबिल मठ में दुकानें आवंटित की जा रही हैं। किसी को भी उजाड़ा नहीं जा रहा है।