फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Parikrama will reach Sitapur from Hardoi today

हरदोई से आज सीतापुर पहुंचेगी परिक्रमा

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Parikrama will reach Sitapur from Hardoi today
साखिन गोपालपुर की ओर सिर पर शालिग्राम और तुलसी का पौधा लेकर जाती मध्य प्रदेश से आए श्रद्घालु। -सं? - फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिष की पावन धरा से शुरू हुई पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा सोमवार सुबह अपने पांचवें पड़ाव साखिन गोपालपुर हरदोई पहुंच गई। परिक्रमार्थियों ने भगवान भोलेनाथ व भगवान गोपाल कृष्ण का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद लिया। नैमिषारण्य से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा हरदोई जनपद में चार पड़ावों की यात्रा पूर्ण करके मंगलवार को सीतापुर की सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

सीतापुर में प्रवेश करने पर अफसरों की ओर से मंगलवार को स्वागत किया जाएगा। सीतापुर में परिक्रमा अपने छठे पड़ाव देवगवां पहुंचेगी। आगे के सभी पड़ाव जनपद में ही पड़ेंगे।
विज्ञापन

भक्ति और मोक्ष की कामना से इस परिक्रमा में भाग ले रहे लाखों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अनोखे धर्म पथ पर देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए। जिसमें कोई संत जहां फक्कड़ भाव से चिमटा बजाते हुए अपनी ही धुन में गुनगुनाता जा रहा था तो कोई संत पालकी में बैठकर परंपरा का निर्वहन करते दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संत डमरू की धुन पर सबको मंत्रमुग्ध कर रहे थे। परिक्रमा पथ पर भक्ति का आलम कुछ ऐसा था कि एक और जहां श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर ही दंडवत प्रणाम की मुद्रा में थे तो बच्चों के साथ साइकिल पर ही परिक्रमा मार्ग पर बढ़ रहे थे। मध्य प्रदेश से आई कई महिला श्रद्धालु भगवान शालिग्राम और तुलसी जी के पौधे को अपने सिर पर रख करके परिक्रमा करते दिखी।

आज आज मां अन्नपूर्णा सहित कई मंदिरों के करेंगे दर्शन
84 कोसी परिक्रमा अपने पांचवें पड़ाव साखिन गोपालपुर से अगले दिन मंगलवार सुबह छठे पड़ाव देवगवां सीतापुर पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा में परिक्रमार्थी परिक्रमा मार्ग में द्रोणाचार्य, श्रंगी ऋषि, मां अन्नपूर्णा आदि प्रमुख तीर्थ और मंदिरों के दर्शन करते है। इस बीच गोमती नदी पर श्रद्धा का एक अलग ही संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed