{"_id":"64500c20b2da3a0dc40fc814","slug":"panchayat-buildings-made-of-weak-foundation-sitapur-news-c-13-1-211685-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमजोर बुनियाद के बनाए गए पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमजोर बुनियाद के बनाए गए पंचायत भवन
Tue, 02 May 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
केस-1
विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत इटौवा के मजरा लालपुर में कई साल से पंचायत भवन बन रहा है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी भवन अधूरा है। जिससे ग्रामीण सुविधाओं से वंचित हैं। एक तरफ पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ उसकी बाउंड्री गिरकर टूट रही है। निमार्ण मानक के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण नहीं किया गया है। यहां के निवासी उमेश, विजय, राम विलास, लक्ष्मण, मेघाई ने बताया कि बीते कई साल से पंचायत भवन का निमार्ण हो रहा है, फिर भी वह अधूरा है। कार्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है।
केस-2
महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसेहरा में बना पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे बड़ागांव से मितौली मार्ग पर के किनारे आबादी से दूर तालाब के किनारे बनाया गया था। यहां लगा हैंडपंप खराब है। बाउंड्रीवॉल गिर रही है। कई साल पूर्व गुणवत्ताविहीन बनाए गए भवन में कुछ साल पंचायत की बैठकें की गईं। इसके बाद से इसका प्रयोग नहीं हो रहा है।
सीतापुर। पंचायत भवनों के निर्माण में अनियमितताएं की गईं हैं। कमजोर बुनियाद के भवन बनाए जाने से कम समय में ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से कमियां पाए जाने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
जिले में 1599 ग्राम पंचायतें हैं। कई साल पूर्व बनवाए गए पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जांच में ऐसे 140 भवनों का ध्वस्त करने की संस्तुति तकनीकी समिति ने की थी। इसमें से 139 का ध्वस्तीकरण कराया गया है। जबकि 633 भवनों को प्रयोग योग्य बताया गया था। इस तरह 826 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन न होने के कारण शासन ने इन्हें बनाए जाने की अनुमति दी थी। इसके लिए डिजाइन और गुणवत्ता मानक तय किए गए थे। दो साल से यह काम चल रहा है। 810 पंचायत भवन बन गए हैं। इसमें से तमाम भवन खराब गुणवत्ता के बनाए गए है। इसका खुलासा अफसरों की जांच में कई बार हो चुका है। बावजूद इसके सुधार नही हो रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शशीकांत दीक्षित ने बताया मानक विहीन पंचायत भवनों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।