फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Organizations, demonstrations, agitated over the killing of a banned animal

वध प्रतिबंधित पशु की हत्या पर भड़के संगठन, प्रदर्शन

Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Organizations, demonstrations, agitated over the killing of a banned animal
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी गई। वध करने के बाद आरोपी मांस लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह पशुओं के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कई हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा काटा और केेस दर्जकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी साउथ ने मौके पर पहुुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के सभापुर मजरा अहेवा में स्थित वन विभाग के जंगल में बुुधवार की देर रात छह वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी गई। वध करने के बाद आरोपी मांस को लेकर चले गए, जबकि काफी मात्रा में अवशेष मौके पर ही छोड़ गए। सुबह होने पर लोगों ने अवशेष देखकर इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ अटरिया अवधेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी अटरिया अनिल कुमार भी मौके पर आए।
विज्ञापन

उधर, वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की सूचना पाकर मौके पर बंजरग दल, किसान यूनियन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद के काफी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने मामले में केस दर्जकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एएसपी साउथ एनपी सिंह ने संगठनों से बातचीत कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया, इसके बाद लोग शांत हुए। एसओ अवधेश यादव ने बताया कि अवशेषों को दफन करवा दिया गया है। मामले में सिधौली के राममोहन की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed