फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Operation Sindoor' Rakhis will be adorned on the wrists of soldiers

Sitapur News: सैनिकों की कलाई पर सजेंगी 'ऑपेरशन सिंदूर' राखियां

Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
'Operation Sindoor' Rakhis will be adorned on the wrists of soldiers
सैनिकों के लिए विशेष राखी तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : सैनिकों के लिए विशेष राखी तैयार करतीं महिलाएं।
सीतापुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए महिलाओं ने इस रक्षाबंधन पर स्नेह की डोर को एक अलग ही रंग दिया है। शहर के प्रेम नगर मोहल्ले में महिलाओं और युवतियों ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर विशेष राखियां तैयार की हैं।
विज्ञापन

इन विशेष राखियों को बनाने के लिए महिलाओं ने एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। राखी बनाने के लिए लखनऊ और कानपुर से धागा मंगवाया गया। इसके बाद उनमें नग और मोतियां पिरोने का काम युवतियों ने किया। महिलाओं ने बताया कि हर बार राखी खरीद कर पुलिस कर्मियों को बांधी जाती थी। इस इस बार ऑपरेशन सिंदूर थीम पर कुछ खास तरीके से राखियां बनाई हैं, जो खास पल को यादगार बना देंगी। इन राखियों को बार्डर पर तैनात सैनिकों को डाक से भेजा जाएगा। साथ ही शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कलाइयों पर भी इन्हें बांधा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

बेटी के स्कूल से आया आइडिया
प्रेम नगर निवासी ममता डोडेजा ने बताया कि बेटी के स्कूल में राखियां बनाने की प्रतियोगिता हुई थी। उसी के बाद से ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर राखियां बनाने का आइडिया आया। राखियां तैयार करने में मोहल्ले की लक्ष्मी पांडेय, संगीता, नीलम सिंह, पूनम, खुशी, मुनी, सोनी व नेगिता, मधु श्रीवास्तव ने मदद की। उन्होंने बताया कि घर से दूर आम जन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की कलाई भी सूनी नहीं रहेगी। शहर कोतवाली से लेेकर शहर में पड़ने वाली चौकियों पर जाकर युवतियां व महिलाएं राखी बांधेंगी। ऑपरेशन सिंदूर की इन राखियों को खुशी, सोनी और नेगिता अपनी सहेलियों के साथ पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधकर रक्षा का संकल्प लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed