{"_id":"61004eab8ebc3e091b103f1c","slug":"one-and-a-half-lakh-goods-blown-from-three-houses-sitapur-news-lko588770278","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर/सिधौली (सीतापुर)। सोमवार की रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर के धेनापुर के प्रधान शिवकुमार वर्मा के खेत पर लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाकर चोर दरवाजे के पास सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हो गए, जहां पर लगे स्टेब्लाइजर व पाइप को पार कर दिया। चोरी गया सामान करीब 20 हजार का बताया जा रहा है। वहीं, बख्तावरपुर निवासी विजय पाल के घर को निशाना बनाते हुए चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। परिवार के लोग बाहर आंगन में से रहे थे। चोरों ने कमरे में घुसकर वहां रखे बख्शा व अन्य सामान पार कर दिया।
सुबह कमरे का दरवाजा खुला देखकर परिवार मौके पर पहुंचा, जहां पर सामान गायब देख चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर 12 हजार रुपये नकद, करीब 65 हजार के जेवर समेत अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सिधौली इलाके के गनेशपुर निवासी रामस्वरूप के घर देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी नकदी और जेवरात पार कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर करीब 50 हजार का माल पार कर ले गए हैं। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।