फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Offered namaz for peace in the country

देश में अमन-चैन के लिए नमाज अदा की

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Offered namaz for peace in the country
सीतापुर। जिले भर में शुक्रवार को अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा करते हुए देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। इसके अलावा शहर की हर छोटी-बड़ी मस्जिद पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में मौलानाओं ने नमाज पढ़ाई। पुराने सीतापुर स्थित बंगला मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना इश्तियाक हुसैन ने नमाज पढ़ाई। तकरीर के दौरान उन्होंने कहा कि हर मुस्लिम को सिर्फ एक माह ही नहीं बल्कि हर माह अल्लाह की इबादत वैसा ही करना चाहिए जैसा हम सब रमजान में करते हैं। अल्लाह ने इबादत के लिए रमजान के पाक महीने को इसलिए ही चुना है कि उसके बंदे झूठ-फरेब से दूर रहकर साल भर नेकी की राह पर चलते रहें ताकि दीन का परचम दिन पर दिन बुलंद हो।
विज्ञापन

शहर की मरकज मस्जिद में सुन्नी धर्मगुरु ने नमाज अदा कराई। शहर की हमजा मस्जिद में सबसे आखिर में करीब पौने दो बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर के मोहल्ला पुराना सीतापुर में सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्र, सीओ सिटी पियूष कुमार, शहर कोतवाल टीपी सिंह लगातार भ्रमणशील रहे। हर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही शहर कोतवाल ने ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की। कहीं पर भी सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए पहले ही मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव संवाद के अनुसार, क्षेत्र की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने लोगों से अपील की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप नमाज अदा करें। नमाज पढ़ने के लिए सड़कों को जाम न किया जाए। इस दौरान एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार समेत भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा।
तंबौर संवाद के अनुसार कस्बे की कई मस्जिदों के इमामों ने नमाजे अलविदा अदा कराई। अकीदतमंदो ने नमाज पढ़कर दुआ की। मरकज मस्जिद में मौलाना हाशिम, आमिना में मौलाना नफीस अहमद नदवी, मस्जिद अली में मौलाना सुहेल अहमद नदवी ने नमाज अदा कर देश में अमन-चौन की दुआ मांगी।
बिसवां संवाद के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, रजा मस्जिद, शहीद मस्जिद व मक्की मस्जिद में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ अलविदा की नमाज हुई। इस दौरान एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। लहरपुर संवाद के अनुसार कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर की प्रसिद्ध मरकज मस्जिद पर एसडीएम पीएल मौर्य व सीओ सुशील कुमार सिंह तैनात रहे।
करीब 26 माह से जिला कारागार में बंद सपा विधायक आजम खां ने भी नमाज अदा की। उन्होंने अपनी बैरक में ही नमाज पढ़ी। प्रभारी जेलर कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि आजम खां ने रोज की तरह ही अपनी बैरक में नमाज अदा की। गौरतलब है कि करीब 87 मामलों में सपा नेता आजम खां जिला कारागार में बंद हैं। 86 मामलों में उनकी जमानत मंजूर भी हो चुकी है। सिर्फ एक मामले में उनकी जमानत बाकी है।

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने सीतापुर सिटी स्टेशन पर खड़े होकर अपनी टीम के साथ निगरानी रखी। करीब आधे घंटे तक ड्रोन हवा में उड़ता रहा जिसके डर से अराजक तत्व हटते-बचते नजर आए। शहर कोतवाल ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से नमाज अदा की गई है। धर्मगुरुओं का भी इसमें अच्छा सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed