{"_id":"67b0b8020b78c752880d63e8","slug":"notice-to-six-petrol-pump-operators-for-arbitrariness-sitapur-news-c-102-1-stp1003-127131-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मनमानी पर छह पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मनमानी पर छह पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस
Sat, 15 Feb 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। करीब तीन सप्ताह पहले शुरू हुए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर बाइक सवारों की मनमानी और पेट्रोप पंप संचालकों की लापरवाही उजागर करते हुए अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित की। 29 जनवरी के अंक में नियम हवा... बगैर हेलमेट मिला पेट्रोल शीर्षक से प्रकाशित खबर का हवाला लेते हुए डीएसओ ने छह पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया। सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इससे पहले भी चार पंप संचालकों को नोटिस भेजा जा चुका है।
इनको दिया गया नोटिस
- वर्तिका सर्विस स्टेशन सिधौली
श्याम पेट्रोलियम बाड़ी
हमारा पंप बाड़ी
तारा एनर्जी मुजफ्फरपुर सिधौली
ओम साईं फिलिंग स्टेशन बाड़ी
मान्यता फिलिंग स्टेशन अलमापुर सिधौली
पंप संचालकों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में सहयोग न करने के लिए डीएसओ ने छह फरवरी को पांच पंप संचालकों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था। सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया इसके बावजूद अभी तक उनके द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। डीएसओ ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में समुचित सहयोग न दिए जाने को लेकर छह पेट्रोल पंच संचालकों को नोटिस दिया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
अखिलेश श्रीवास्तव, डीएसओ