फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Navratri: Devi temple echoed with mother's cheers

नवरात्र : मां के जयकारे से गूंजे देवी मंदिर

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Devi temple echoed with mother's cheers
सीतापुर में शहर के दुर्गा मंदिर में माता की आरती करते पुजारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नवरात्र में बुधवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। इस दिन श्रद्धालुओं ने विधि विधान से घर व मंदिरों में पूजा की। उसके बाद मां गौरी से घर परिवार की सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। बुधवार को ही कुछ जगहों पर हवन कराकर कन्या भोज भी कराया गया।
विज्ञापन

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की अष्टमी को उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी कलेश दूर हो जाते हैं। भक्तों ने महागौरी मां की धूमधाम से पूजा की। इस दौरान घरों में आरती हुई। पूरे परिवार के लोगों ने आखिरी व्रत रखकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने महागौरी मां को प्रसाद चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लिया। शाम के समय आरती उतारी गई। मंदिरों में पूजन अर्चन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। आखिरी नवरात्र होने के चलते कई जगहों पर बुधवार को ही कन्याभोज कराया गया। कन्याओं को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। मंदिरों से लेकर घरों में हवन कराकर शांति की कामना मां से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिष में जयकारों से गूंजा मां ललिता देवी मंदिर
नैमिष तीर्थ के मां ललिता देवी मंदिर में अष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा की। मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों ने दर्शन पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया था। इस दौरान मंदिर प्रांगण में स्तुति व पाठ का भी दौर चलता रहा।

भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कन्याओं को भोज कराया। मंदिर स्थित हवनकुंड में विधि विधान से आहुतियां देकर कर पुण्य कमाया। मंदिर की प्रात:कालीन आरती पुजारी भास्कर शास्त्री द्वारा उतारी गई। अष्टमी के उपलक्ष्य पर पूरे दिन भक्तों द्वारा मंदिर में दर्शन पूजन और हवन का दौर चलता रहा। कन्याओं को अल्पाहार व भोजन कराकर दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed