{"_id":"b947decd4d47096f6d017b7419686e28","slug":"name-missing-from-voters-lists-hoop-control-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से नाम नदारद, घेरा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से नाम नदारद, घेरा कंट्रोल रूम
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद के नैपालापुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि वोटर लिस्ट में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। अपात्रों को शामिल कर पात्रों के नाम काट दिए गए हैं। वार्ड संख्या 10 में करीब 720 मतदाता हैं। एक माह पहले जिला पंचायत के चुनाव में मतदान किया था। सुबह मतदान करने पहुंचा तो वहां पर वोटर लिस्ट से नाम गायब था।
विज्ञापन
धीरे-धीरे सैकड़ों लोगों के नाम काट दिए गए। प्रत्याशियों व मतदान कर्मियों के पास मौजूद लिस्ट अलग-अलग थी। जबकि तीन दिन पहले यही लिस्ट मिली थी, जिसमें सभी के नाम थे। अचानक बूथ पर कहां से लिस्ट आ गई। जबकि जिनके नाम शामिल हैं वह इस पंचायत के मतदाता ही नहीं है।
विज्ञापन
कुछ प्रत्याशियों व प्रशासन ने मिलकर वोटर लिस्ट में अपात्रों के नाम शामिल करा दिए हैं। इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इस वार्ड के करीब 700 लोग मतदान करने से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का घेराव करते हुए मांग की कि इस वोटर लिस्ट की जांच कराई जाए। यहां पर दोबारा रिपोल कराया जाए। इस मौके पर नीरज, गौरव दीक्षित, शिवा, विनय, विकास, धर्मेंद्र सिंह, कमला देवी आदि मौजूद रहे।