{"_id":"654fc4ca065ba19c49021422","slug":"muslim-girl-got-married-in-the-temple-sitapur-news-c-102-1-slko1037-5319-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मुस्लिम लड़की ने मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मुस्लिम लड़की ने मंदिर में रचाई शादी
Sat, 11 Nov 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। एक मुस्लिम लड़की ने शनिवार को हिंदू लड़के से मंदिर में सात फेरे लिए। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवाई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप हिंदू ने बताया कि कोतवाली महोली के मल्लपुर चटिया गांव निवासी शिशुपाल मौर्य और शाहजहांपुर जिले की मुस्कान सिद्दीकी उर्फ मुस्कान मौर्य हरिद्वार में किसी कंपनी में एक साथ नौकरी करते थे। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब पांच वर्षों से दोनों लोग एक-दूसरे के संपर्क में थे। शनिवार को दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप ने बताया कि हमास के आतंकियों के अत्याचार के वीडियो मुस्कान ने देखे। मुस्कान को लगा कि इस्लाम के नाम पर महिलाओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। इस पर मुस्कान सिद्दीकी ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म स्वीकार करने का मन बना लिया।
उसने शिशुपाल से शादी कर सात जन्मों तक साथ निभाने का फैसला लिया। दोनों के परिवारों को जब जानकारी हुई तो शिशुपाल के परिवार ने तो सराहना की लेकिन मुस्कान सिद्दीकी के परिजन विरोध करने लगे। दोनों बालिग थे।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से लड़के के परिजनों ने राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू से संपर्क किया। विकास हिंदू ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए लड़के और लड़की के परिजनों को बुलाकर कांशीराम कॉलोनी के पास भद्रकाली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।