फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Municipality's two bank accounts seized, salary and honorarium stuck

Sitapur News: नगर पालिका के दो बैंक खाते सीज, अटका वेतन और मानदेय

Thu, 02 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Municipality's two bank accounts seized, salary and honorarium stuck
महमूदाबाद (सीतापुर)। सहायक आयुक्त ने जुर्माने की धनराशि की अदायगी न करने पर नगर पालिका परिषद के दो खातों को सीज कर दिया है। इससे कर्मचारियों के मार्च माह का वेतन और मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में न जमा करने पर सहायक आयुक्त ने 18 नवंबर को नगर पालिका पर ईपीएफ की जमाराशि समेत 1.99 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना न जमा करने पर सहायक आयुक्त द्वारा 31 मार्च 2026 को नगर पालिका के भारतीय स्टेट बैंक में संचालित राज्य वित्त व एचडीएफसी बैंक में ईपीएफ के खाते को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

ईओ पवन किशोर ने बताया के जुर्माना नवंबर में लगाया गया था। जिसे जमा न किए जाने पर खाते सीज किए गए हैं। जल्द खाते बहाल करवाने के लिए पत्राचार करते हुए समाधान निकाला जाएगा। दो से तीन दिन में खाते बहाल करा लिए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों का मानदेय व वेतन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed