{"_id":"6a971aa7521cc258e50abeda","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-herd-of-animals-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163098-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 02 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। बिसवां मार्ग पर मंगलवार को सड़क पर आए जानवरों के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी भी घायल हो गया।
नगर के ठठेरी टोला निवासी पिंकू कश्यप (30) मंगलवार को अपने परिचित रतनू (32) के साथ बाइक से बिसवां मार्ग स्थित सूर्यकुंड मंदिर जा रहे थे। रूढ़ा भवनाथपुर गांव के पास अचानक जानवरों का झुंड सड़क पर आ गया। जानवर आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर जानवरों से टकरा गई। हादसे में पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रतनू को भी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोग भी अस्पताल में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।