फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Moonless night lit up with lamps and fringes

Sitapur News: दीयों व झालरों से जगमगा उठी अमावस की रात

Tue, 14 Nov 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Moonless night lit up with lamps and fringes
सीतापुर। असंख्य दीप व बिजली की झालरों की रोशनी से अमावस की रात जगमगा उठी। शाम ढलते ही घर व प्रतिष्ठान समेत रंग-बिरंगी रोशनी से धरती का कोना-कोना रोशन हो गया। दीप पर्व पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक खुशियों की आतिशबाजी हुई। सतरंगी छटा बिखेरते पटाखों से देर रात तक आसमान जगमग करता रहा। बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को शुभ मुहूर्त पर लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों में विधि-विधान से भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित कीं। वहीं, कुबेर का आसन भी गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा के करीब ही लगाया। इन प्रतिमाओं के आगे मंत्रोच्चारण के साथ मिट्टी के दीपकों की ज्योति रोशन की, पूजन सामग्री के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद लोगों ने दीपक, मोमबत्ती व दीयों से घरों को रोशन किया। फिर लोग जलती हुई अलाय-बलाय लेकर घर से निकले और एक निश्चित खाली स्थान पर उन्हें डाला गया। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। बच्चे फिरकी, फुलझड़ी, अनार आदि जलाते दिखे। धूम धड़ाका ऐसा कि हर तरफ पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। देर रात तक लोगों ने दीपावली को खुशियों के साथ मनाया।
विज्ञापन




हनुमान मंदिर में जलाए 1,111 दीप
महमूदाबाद नगर पालिका के मोहल्ला बेहटी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर 1,111 दीप प्रज्वलित कर लोगों ने दिवाली मनाई। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की वेशभूषा में सजे बच्चों की आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया। महाआरती के दौरान भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर पुजारी बाबा रामदास, शिवम तिवारी, अनिक पटेल, विशुन कुमार, प्रदीप यादव, बालक राम वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, वीरेश वर्मा, सुरेश वर्मा, बलराम यादव, जंत्री यादव, अमन वर्मा, अवध राम शाहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर-घर हुई गोवर्धन पूजा

इस बार दीपावली पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर गाय के गोबर से गोवर्धन के अलावा बनाकर उसमें गायें, नर-नारी, सूरज, चंद्र, ग्वाल बाल, भगवान श्री कृष्ण आदि की आकृतियां बनाई। फिर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। मंदिरों में हवन पूजन भी किया गया।



बहनें आज भाइयों को लगाएंगी सौभाग्य का टीका
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। बहनें घरों के आंगन में चौक बनाकर विधि विधान से पूजन करेंगी। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करेंगी। भाई अपनी बहनों को हमेशा खुश रखने के साथ रक्षा का वचन एवं उपहार देंगे। आचार्य सदानंद द्विवेदी ने बताया कि भैया दूज पर पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:44 बजे से 9:24 बजे तक और 10:40 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 तक राहु काल रहेगा। राहु काल के बाद 2:04 बजे तक पूजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed