फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mnrega file burnt in fire due to short circuit

ब्लॉक में लगी आग, मनरेगा की फाइलें जलकर खाक

Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
mnrega file burnt in fire due to short circuit
मिश्रिख (सीतापुर)। ब्लॉक कार्यालय के मनरेगा कक्ष में शुक्रवार की सुबह आग लगने से जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दफ्तर में रखी मनरेगा की फाइलें, पंखा समेत अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मिश्रिख ब्लॉक परिसर में स्थित मनरेगा के कक्ष में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। 9 बजे के बाद दफ्तर खोला गया तो अंदर पूरा कमरा धुंए से भरा हुआ था। फाइलें जल रहीं थी। आनन-फानन में बिजली की सप्लाई काटकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

मनरेगा पटल का काम देखने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, इससे दफ्तर में रखी मनरेगा से संबंधित करीब 25 से 30 फाइलें, मस्टर रोल जलकर खाक हो गए हैं। इसके अलावा आग लगने से बल्ब दग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे में भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा और नुकसान नहीं हुआ है। आग कमरे के बाहर नहीं फैल सकी है। मौके से कुछ अधजली फाइलें भी मिली हैं। बीडीओ रामकुमार उपाध्याय का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की ही वजह से ही आग लगी है।

सुबह ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बीडीओ का कहना है कि आग लगने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। मनरेगा की फाइलें जली हैं। फिलहाल मामले को लेकर कमेटी गठित कर आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed