Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Millionaire Mahendra Yadav is fond of weapons

Sitapur News: करोड़पति महेंद्र यादव असलहों के शौकीन

Tue, 23 Apr 2024 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Millionaire Mahendra Yadav is fond of weapons
सीतापुर। बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 82 लाख रुपये की चल और एक करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। उन्हें असलहों का भी शौक है। उनके पास कई कीमती जेवरात भी हैं। महेंद्र की पत्नी किरन चंद्र भी लखपति हैं।
विज्ञापन

सीतापुर संसदीय सीट से महेंद्र यादव ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। दस्तावेजों के साथ दिए गए हलफनामे के मुताबिक महेंद्र यादव के पास 47 हजार रुपये नगद हैं।
विज्ञापन

बैंक खाते में 35 लाख रुपये जमा हैं। एलआईसी की दो लाख 63 हजार की विभिन्न पाॅलिसी हैं। महेंद्र के पास तीन लाख रुपये की कीमत के 50 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इसके अलावा 70 हजार कीमत की राइफल व 20 हजार रुपये कीमत की डीबीबीएल बंदूक हैं। दो लग्जरी वाहन हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र यादव के पास हरदोई व लखनऊ में करोड़ों की अचल संपत्ति है। कृषि योग्य भूमि, आवास एवं अन्य जमीनों के मालिक हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपये है। पत्नी किरनचंद्र के पास 19 लाख 85 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 49 हजार की नगदी, बैंक खाते में 12 लाख व 36 हजार की बामी पॉलिसी के अलावा सात लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण हैं। किरन के पास 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed