{"_id":"67d9bb3373b7703ed5077d3b","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-sitapur-news-c-102-1-slko1055-128718-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सुरजनपुर में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। उसका छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
अटाैरा बक्शीपुरवा निवासी आरती (25) का छह साल पहले सुरजनपुर निवासी मोहित से प्रेम विवाह हुआ था। विवाह होने के कुछ दिन बाद दोनों में कई बार विवाद होने लगा। मंगलवार सुबह आरती का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। आरती के चाचा छैल बिहारी ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारकर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कृष्णनंदन तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।