{"_id":"5d3f37b98ebc3e6d0c33ad9c","slug":"man-raped-with-lady-sitapur-news-lko4735371196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा दे युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी संग दुष्कर्म किया। जब गर्भवती हुई पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में केस नहीं दर्ज किया तो पीड़िता की मां ने एसपी से शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को नहीं पकड़ा।
आरोपी पीड़िता व उसके परिवार वालों को सुलह के लिए धमका रहा है। सीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना क्षेत्र मानपुर के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी सोलह वर्षीय बेटी का गांव के ही भुरऊ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर आरोपी ने लड़की से कई बार दुष्कर्म किया जिससे लड़की गर्भवती हो गई।
लड़की ने भुरऊ से शादी करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया और धमकी दी। इसके बाद महिला ने 12 जुलाई को मानपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप से 17 जुलाई को पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस कार्रवाई न होने से दबंग आरोपी महिला व उसकी बेटी को सुलह करने के लिए धमका रहा है। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।