फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   3,865 patients received treatment at the fair.

Sitapur News: मेले में 3865 मरीजों ने करवाया इलाज

Mon, 19 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
3,865 patients received treatment at the fair.
सीतापुर। जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 3865 मरीजों का उपचार किया गया। बदलते मौसम के कारण जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं दीं और जरूरत के अनुसार दोबारा परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक भीड़ रही। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि, मलेरिया का संक्रमण कम हुआ है।
विज्ञापन


सेवता पीएचसी पर डॉ. विजय कुमार ने 72 मरीजों का उपचार किया। यहां स्थायी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। चार माह से लैब असिस्टेंट न होने के कारण मरीजों को जांच के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर रेउसा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी पाल्हापुर में डॉ. दीपक तिवारी ने 46 मरीजों का उपचार किया। तीन मरीजों की मलेरिया जांच में संक्रमण नहीं मिला। वहीं, लहरपुर के पीएचसी अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 37 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर, डायरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज भी पहुंच रहे हैं।

मेले में संचारी रोगों से बचाव, आयुष्मान कार्ड और परिवार कल्याण कार्यक्रमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed