{"_id":"5e6fbead8ebc3ea4cd356e17","slug":"man-died-in-accident-sitapur-news-lko5138587125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। साइकिल सवार एक बुजुर्ग को हरगांव के झरेखापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
महोली इलाके के मदनापुर गांव निवासी सुंदर (66) पुत्र सुर्जन हरगांव इलाके के शिवरहा गांव गया था। सोमवार को वह साइकिल से वापस घर जाने के लिए निकला था।
इस बीच जब वह हरगांव इलाके में झरेखापुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी लखीमपुर से सीतापुर जा रही तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की बस ने सुंदर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने जख्मी सुंदर को फौरन सीएचसी हरगांव पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।