{"_id":"634313b35ae45c2a2739d025","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-with-pomp-sitapur-news-lko652118336","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन
पक्कापुल स्थित महार्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजन-अर्चन करते नगर पालिका ईओ व अन्य। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रविवार को जनपद के विभिन्न महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
शहर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर पक्का पुल बट्सगंज में रामायण पाठ व दीप प्रज्जवलन हुआ। पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ईओ वैभव त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारियों ने विधिवत पूजा पाठ किया। लहरपुर नगर के मोहल्ला बेहटी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भक्तों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया।
बिसवां कस्बे में प्रकट दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जो बस स्टाप स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों पोस्टर तिराहे, शंकरगंज स्टेशन रोड मिस्टरगंज, बड़े चौराह,े रायगंज, जहांगीराबाद रोड, सेठगंज, मंगरहिया बाजार, हजीरा रोड रायगंज, सब्जी मंडी बड़े चौराहे होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न भगवानों की मनमोहक झांकियों का सजीव मंचन किया गया। इसमें मोहल्ला मंगरहिया बाजार तिराहे पर समाजसेवी मोहित जायसवाल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सिधौली कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में वाल्मीकि जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नरोत्तम नगर दक्षिणी मोहल्ले में स्थित वाल्मीकि मंदिर की श्रद्धालुओं ने साज सज्जा की।
भगवान वाल्मीकि का विशेष पूजन अर्चन किया। मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। पूजन के बाद मंदिर पर एकत्र लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक मनीष रावत ने मंदिर पर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि का दर्शन किया।
सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
तंबौर नगर पंचायत के सभागार में सफाई मित्रों का सम्मान समारोह किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि झब्बन बेग व सभी सभासदों ने मिलकर सफाई कर्मियों को शाल व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में इनका योगदान सराहनीय है। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करना उनके हौसले को बढ़ाने वाला कदम है।
17 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया गया है। आदर्श पंचायत हरगांव कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पंचायत के सफाई मित्रों को सुरक्षा के लिए पीपीई किट सहित शाल व प्रशस्ति पत्र देकर चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत हरगांव सभासद अशोक कुमार मिश्र, चंद मोहन तिवारी, वसीक खां, मुकेश राय, नजीर अहमद, संदीप कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, संजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।