फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahant stabbed in a land dispute

जमीन विवाद में महंत को मारा चाकू

Wed, 17 Feb 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mahant stabbed in a land dispute
जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर होते महंत बजरंग मुनि दास। - फोटो : SITAPUR
खैराबाद (सीतापुर)। कमाल सराय में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर संगत के महंत व दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने महंत पर हमला कर दिया। चाकू लगने से महंत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस पर महंत के पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

महंत समेत सभी को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। अस्पताल में भी फोर्स तैनात रही। खैराबाद थाना क्षेत्र के कमाल सरांय निवासी लईक, सलमान, अतीक के पिता के नाम बाग व जमीन पट्टे की बताई जा रही है। जबकि इसी बाग, जमीन पर कमाल सराय स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि अपना दावा जताते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं दावों को लेकर दोनों पक्षों में काफी अर्से से विवाद चला आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार सुबह अतीक, लईक व सलमान अपनी बाग में दवा का छिड़काव करने गए थे। इस पर महंत के लोगों ने उन्हें रोका। जब वह नहीं माने तो महंत स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी इस जमीन व बाग पर अपना दावा जताते हुए बाग में दवा छिड़कने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर महंत पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि लईक, सलमान, अतीक ने महंत की लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान हैं।
इसकी जानकारी होते ही महंत पक्ष के करीब दो दर्जन लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से लईक, सलमान व अतीक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे यह तीनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गई। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल से महंत बजरंग मुनि व दूसरे पक्ष तीनों लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स, एक प्लाटून पीएसी अस्पताल में मुस्तैद कर दी गई, लेकिन महंत के लखनऊ रेफर होने के बाद अस्पताल से फोर्स हटा ली गई है।
उधर, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने कमाल सरांय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर शाम तक डीएम-एसपी खैराबाद कस्बे की चौकी पर डटे रहे और पल-पल की अपडेट लेते रहे। कमाल सराय में भी एहतियात के तौर पर पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दोनों पक्षों का दर्ज होगा केस
सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि महंत बजरंग मुनि व लईक पक्ष के बीच रास्ते का विवाद था। उसे निपटा दिया गया था। लईक की जमीन का संक्रमणीय भूमि का पट्टा है। वह बाग में कीटनाशक छिड़कने गया था। तभी विवाद हुआ। महंत की ओर से तहरीर आई है। उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के सभी लोग लखनऊ में हैं। तहरीर आने पर उनका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस तैनात है।
डीएम-एसपी ने की शांति की अपील
खैराबाद के कमाल सरांय में हुए विवाद को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम खैराबाद कस्बा पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में एएसपी उत्तरी व दक्षिणी, नगर पालिका चेयरमैन, सभी सभासद व क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में अफसरों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और स्थानीय लोगों से शांति कायम रखने के लिए सहयोग मांगा।

कस्बा खैराबाद में दो पक्षों में विवाद सामने आया है। चार लोगों को चोट आई है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चला है। कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस बल तैनात है। मामले में कार्रवाई हो रही है।
विशाल भारद्वाज, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed