फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahamai was bid farewell by dancing and throwing gulal.

Sitapur News: झूमते नाचते, गुलाल उड़ाते महामाई को किया विदा

Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahamai was bid farewell by dancing and throwing gulal.
सीतापुर। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन यात्राओं की धूम रही। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भक्तों ने झूमते नाचते व गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन घाट तक ले जाकर नम आंखों से विदाई दी। विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ किया।
विज्ञापन

इस दौरान जय माता दी के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के राजा कॉलेज मैदान पर चल रहे श्रीश्री शारदीय दुर्गोत्सव में विजयादशमी पर दशमी की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बंगाली समाज के अध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार विश्वास ने बताया कि सिंदूर खेला के बाद दोपहर दो बजे से विसर्जन यात्रा निकाली गई। शहर भ्रमण करते विसर्जन यात्रा नैमिषारण्य पहुंची। जहां आदि गंगा गोमती में मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शहर के आंख अस्पताल में चल रही श्रीश्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती ने दशमी पूजा कर पुष्पांजलि पूर्ण किया। इसके बाद पारंपरिक सिंदूर खेला गया। इस दौरान सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकाल शोभा यात्रा निकालकर शहर के गोपालघाट पर सरायन नदी में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। खैराबाद के माखूपुर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ भव्य यात्रा के साथ नैमिषारण्य ले जाया गया। जहां गोमती तट पर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जहांगीराबाद के शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा देवरिया खुर्द, छठवान, कहारन पुरवा में बाबा जगपाल दास की कुटी, मवासेपुर, पूंजीखेरा, सिरसा-कोड़रा व सिहाला आदि स्थानों से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।

सांडा में महाकाल सेवा समिति की ओर से विसर्जन यात्रा निकालकर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महमूदाबाद की नई बाजार, पुरवार वैश्य धर्मशाला, बेहटा छावनी से निकाली गई विसर्जन यात्रा चौका घाट पहुंची, जहां महा आरती कर श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed