{"_id":"6877f884fe53db4e600e9887","slug":"madamtransformers-are-kept-in-the-open-on-church-road-officers-are-not-listening-sitapur-news-c-102-1-slko1037-136515-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मैडम...चर्च रोड पर खुले में रखे हैं ट्रांसफॉर्मर, नहीं सुन रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मैडम...चर्च रोड पर खुले में रखे हैं ट्रांसफॉर्मर, नहीं सुन रहे अफसर
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं एमडी।
सीतापुर। मैडम...चर्च रोड पर खुले में दो ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। इनसे करंट उतरता रहता है। एक दिन दो बच्चियां इसकी चपेट में आने से बचीं। इसकी शिकायत की तो तकनीकी कारण बता कर मामला रफादफा कर दिया गया। अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला ने यह शिकायत बुधवार को सीतापुर पहुंचीं एमडी मध्यांचल रिया केजरीवाल से की। एमडी ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। एमडी सीतापुर में जोन के जनपदों के कार्याें की समीक्षा के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक्सईएन व एसडीओ पीड़ितों को गेट से ही लौटाते नजर आए, ताकि उपभोक्ता एमडी तक कोई शिकायत लेकर न पहुंचें। एमडी रिया केजरीवाल ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों के खूब पेच कसे। इस दौरान निदेशक तकनीकी हरीश बंसल भी साथ रहे।
मजदूर को थमाया 52 हजार का बिल
एमडी से मिलने पहुंचे बिजौरा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। नवंबर 2024 तक उनका बिल क्लीयर था। जनवरी 2025 में 297 रुपये बिल आया। 8 फरवरी को मीटर बदला गया। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि शासनादेश के तहत यह किया जा रहा है। इसके बाद अप्रैल में 17 हजार का बिल आया। अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते रहे। सुनवाई तो नहीं हुई, बिल 52 हजार पहुंच गया। अरुण ने बताया कि एक्सईएन के ड्राइवर प्रदीप वर्मा ने कहा कि वह इस बिल का निस्तारण करा देंगे। मैडम से न मिलिए।
डिफॉल्टर गांव जमा करें 50 फीसदी बकाया
एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि जिन गांवों में 50 फीसदी से अधिक उपभोक्ता बकायेदार हैं और वहां ट्रांसफॉर्मर फुंकता है तो उसे बदला नहीं जाएगा। जिनके क्षेत्र में राजस्व वसूली का दस फीसदी भी नहीं वसूला गया, उन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए 21 जुलाई तक का समय दिया जा रहा है। ऑनलाइन हाजिरी में 90 प्रतिशत से कम हाजिरी हुई तो वेतन बाधित होगा। साथ ही कार्यालय में तैनात टीजी 2 को फील्ड में रहने के निर्देश दिए। रामपुर मथुरा, पोखरां कलां, भवानीपुर ग्रामीण के अवर अभियंताओं को खराब राजस्व वसूली के लिए आरोप पत्र दिए गए। साथ ही मुख्य अभियंता को रामपुर मथुरा व पोखरा कलां का भौतिक निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए।