{"_id":"68d82c54361463cce00117fe","slug":"lineman-repairing-a-fault-sustained-burn-injuries-condition-critical-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141260-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फॉल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फॉल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर
Sun, 28 Sep 2025 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख उपकेंद्र के तरसावां गांव का ट्रांसफॉर्मर शनिवार को फुंक गया। इस पर मिश्रिख उपकेंद्र के फीडर पर तैनात लाइनमैन अशोक कुमार ने तरसावां के मजरा पल्हवापुर के प्राइवेट लाइनमैन अंकित कुमार को फॉल्ट सही करने के लिए बुलाया।
अंकित को बताया गया कि शटडाउन ले लिया गया है। जैसे ही अंकित कुमार बिजली के पोल पर चढ़े, तुरंत करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में अशोक कुमार को फोन किया तो उन्होंने सही से उत्तर नहीं दिया। प्रधान के अनुसार अशोक कुमार नशे में बात कर रहे थे। प्रधान ने बताया कि अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।