फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lawyers took out a foot march

Sitapur News: वकीलों ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 27 Sep 2025 06:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

लहरपुर (सीतापुर) में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के तबादले सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च कर नारेबाजी कर रहे हैं। मांगें न माने जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन
Lawyers took out a foot march

विस्तार

लहरपुर (सीतापुर)। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के तबादले सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में किया जा रहा अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और भ्रष्टाचार के विरोध में की नारेबाजी।
विज्ञापन

11 सितंबर से बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के बाद तहसील पहुंचकर अधिवक्ता धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के पैदल मार्च के समय पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन में बालकृष्ण वर्मा, अध्यक्ष कमलेश वर्मा, महामंत्री कृपा शंकर पांडेय, सरोज अवस्थी, बूटा सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष गौड़, श्रीनिवास, जितेंद्र जायसवाल, प्रेमचंद, यूनुस खान, रवि प्रकाश वर्मा, सगीर अहमद, आनंद वर्मा, शिवम सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री कृपा शंकर पांडेय ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण और तहसील के विभिन्न पटलों पर व्याप्त भ्रष्टाचार को जब तक समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed