{"_id":"6a41655eecd3347aef028461","slug":"laborer-from-sitapur-dies-in-accident-in-maharashtra-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158976-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महाराष्ट्र में हादसे में सीतापुर के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महाराष्ट्र में हादसे में सीतापुर के मजदूर की मौत
Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रंजीत की फाइल फोटो।
हरगांव। ककराही गांव निवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत हो गई। परिवार ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उसने मौत की सूचना नहीं दी।
गांव निवासी दयावती के अनुसार उनके पति रंजीत (35) को ठेकेदार सुनील एक माह पहले खाना बनाने का काम बताकर महाराष्ट्र ले गया था। वहां बीते 24 जून को सड़क हादसे में रंजीत की मौत हो गई। जब रंजीत घायल हुए थे, तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी ठेकेदार ने परिवार को नहीं दी। मौत के बाद ठेकेदार सुनील उनके घर आया और बिना कुछ बताए रंजीत का आधार कार्ड ले गया। परिवार को रंजीत की मौत की जानकारी महाराष्ट्र में काम कर रहे गांव के अन्य व्यक्तियों से मिली। ठेकेदार ने अपने खर्च पर शव को गांव भेजने की बात कहते हुए अंतिम संस्कार के लिए दयावती को 19 हजार रुपये दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है। (संवाद)