फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis will take soil samples, will get benefits

Sitapur News: कृषि सखियां लेंगी मिट्टी का सैंपल, मिलेगा लाभ

Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis will take soil samples, will get benefits
सीतापुर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित की गई कृषि सखियों को आर्थिक लाभ होगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से उनका चयन किया जा रहा है। संबंधित कृषि सखियां अपने क्षेत्र में किसानों के खेत में जाकर मोबाइल एप से मिट्टी का नमूना लेंगी। इसके लिए विभाग से उन्हें तय मानदेय प्रति नमूना दिया जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से मिट्टी की सेहत का रिपोर्ट कार्ड संबंधित किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि आजीविका सखियों को किसानों की बेहतरी का ध्यान रखने के लिए मानदेय दिया जाएगा, ताकि उन्हें आजीविका चलाने में दिक्कत न होने पाए। यह पहल शासन के फरमान पर कृषि विभाग कर रहा है। फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी के स्वास्थ्य की पहचान आवश्यक है। इसके लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। इसकी तीन तिथियां शेष हैं। 25 और 29 अप्रैल व पांच मई को विभाग के कर्मी कृषि सखियों के संग मोबाइल एप से मिट्टी का नमूना एकत्र करेंगे। इसके लिए विभाग ने ब्लॉकवार संबंधित कृषि सखियों की सूची तैयार की है। इन्हें नमूना एकत्र करने की सूचना दी जा रही है। तय तिथि पर किसानों के खेत में जाना होगा। उनकी मौजूदगी में मिट्टी का नमूना लिया जाएगा। इसके बाद मृदा स्वास्थ्य कॉर्ड बनाकर किसानों को दिया जाएगा। जिससे सही तकनीकों और उपायों का उपयोग करके किसान ने केवल अपनी जमीन की उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षण प्रदान कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि विशेष अभियान तिथियों में मिट्टी के नमूने लेने पर कृषि सखियों को तय धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed