फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis are improving the health of farmers

Sitapur News: कृषि सखियां सुधार रहीं किसानों की सेहत

Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis are improving the health of farmers
सीतापुर। एनआरएलएम की ओर से गांवों में गठित किए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं किसानों का सहयोग करने के साथ ही उनकी सेहत सुधारने का प्रयास कर रही हैं। विभाग की ओर से जिन स्वयं सहायता की महिलाओं को कृषि सखी का प्रशिक्षण देकर यह जिम्मेदारी दी गई थी, उनकी ओर से किचन गार्डेन समेत अन्य कार्य करके किसानों का सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसवां ब्लॉक के ग्राम भिनैनी की कृषि सखी सीता देवी किसानों को गो आधारित खेती करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके लिए वह 15 मीटिंग गांवों में कर चुकी हैं। इसमें किसानों को वह जैविक पोषण वाटिका की स्थापना की जानकारी भी देती है। वह किसानों की आय बढ़ाने के लिए औषधीय खेती का प्रशिक्षण दे रही हैं। इसके लिए वह स्वयं ब्लू कॉर्न और कैमोमाइल की खेती कर रही हैं। इसी ब्लॉक के ग्राम बरातीपुर की रहने वाली कृषि सखी किरन ने 10 किचन गार्डेन किसानों के घर के आसपास बनवाए हैं। यहां हरी सब्जियां उगाई जा रही हैं। उन्होंने स्वयं के घर पर किचन गार्डेन बनाया है।
विज्ञापन

इसमें भिंडी, लोबिया, पालक, सोया, मेथी आदि हरी सब्जियां पैदा की जा रही हैं। पुरैनी गांव की कृषि सखी आरती देवी भी किसानों को किचन गार्डेन बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके किचन गार्डेन में मौसमी हरी सब्जियां पैदा की जा रही हैं। इससे किसानों के परिवाराें की सेहत में सुधार हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिक व अध्यक्ष डाॅ. दया एस श्रीवास्तव की ओर से कृषि सखियों को तकनीकी मार्गदर्शन किया जा रहा है। इससे वह बेहतर ढंग से किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed