फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhi is spreading awareness about organic farming, making farmers aware

Sitapur News: कृषि सखी जगा रहीं जैविक खेती की अलख, किसानों को कर रहीं जागरूक

Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhi is spreading awareness about organic farming, making farmers aware
सीतापुर। बिसवां विकास खंड में जैविक खेती के प्रति किसानों में जागरूकता फैलाने का कार्य क्षेत्र की कृषि सखियां कर रही हैं। इनकी ओर से पहले स्वयं प्राकृतिक विधि से खेती की जाती है, फिर किसानों को उनके खेत पर ही प्राकृतिक खेती करने की विधि बताई जा रही है। ताकि वे बेहतर ढंग से खेती कर सकें। क्षेत्र की एक कृषि सखी ने अपने खेत में प्राकृतिक विधि से धान की नर्सरी तैयार कर अब इसकी रोपाई की है। इसमें अन्य महिलाएं भी सहयोगी बनी हैं।
विज्ञापन

बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरैनी की रहने वाली कृषि सखी आरती अपने परिवार संग अन्य किसानों की सेहत का ध्यान रख रही हैं। इसीलिए वह अपने खेत में प्राकृतिक विधि से धान की खेती कर रही हैं। उन्होंने पहले नर्सरी तैयार की, अब खेत में धान के पौधों की रोपाई की जा रही है। इसमें अन्य महिलाएं व पुरुष उनका सहयोग कर रहे हैं। आरती ने बताया कि उन्होंने प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद किसानों को इसकी खेती करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। गो आधारित प्राकृतिक खेती से धान की फसल तैयार होने के बाद इसके बीज को अन्य किसानों को दिया जाएगा, ताकि केमिकल रहित अन्न किसानों की रसोई में पहुंचे और उन्हें बीमारियों से निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed