{"_id":"51bb2b0c0229f6f083c1f4ef4283da0e","slug":"kidnapping-case-on-block-pramukh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण का केस
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिसावां इलाके के लोहार खेड़ा गांव निवासी सुमन देवी पत्नी रामऔतार ने बताया कि उसका पति बीडीसी है। आरोप है कि रात को ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय समर्थक विनीत मिश्रा, विष्णु गुप्ता, अनिल कुमार, दिलीप, राजेश, अवधेश व बबलू सिंह व अन्य के साथ गाड़ियों से उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
असलहों के बल पर उसके पति का अपहरण कर गाड़ी में जबरन बैठा कर चले गए। एसओ एके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।