{"_id":"6990ba3ef85c3179720d394e","slug":"khairabad-navodaya-vidyalaya-team-selected-in-state-level-handball-competition-sitapur-news-c-102-1-stp1002-150212-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खैराबाद नवोदय विद्यालय की टीम राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खैराबाद नवोदय विद्यालय की टीम राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयनित
Sat, 14 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
खैराबाद (सीतापुर)। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम का चयन हुआ है। लखनऊ के डीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर आठ सदस्यीय टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
स्पोर्ट्स फॉर चेंज कार्यक्रम के तहत एचसीएल की ओर से लखनऊ के मोतीनगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर, अयोध्या, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इसमें पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद सीतापुर की टीम राज्य स्तरीय पर चयनित हुई। यह टीम 23- 25 मार्च को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हमारे बच्चों ने ओपन टीम को शिकस्त देकर स्टेट लेवल प्रतियोगिता में जगह बनाई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम में अनूप राज, अनुज कुमार, नितिन रावत, अभयांक, अधिराज गुप्ता, रामलखन शुक्ला, यशांक पटेल व अभिनव शामिल हैं।