{"_id":"693883125d0a13ccdd06795f","slug":"jcb-roared-plotting-being-done-on-20-bigha-land-was-destroyed-sitapur-news-c-102-1-stp1003-145865-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जेसीबी गरजी, 20 बीघा भूमि पर हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जेसीबी गरजी, 20 बीघा भूमि पर हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र में बिना मानक की जा रही प्लाॅटिंग पर मंगलवार को जेसीबी गरजी। डीएम की सख्ती के बाद प्रशासन ने करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
पालिका क्षेत्र में बाईपास पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। एसडीएम बीके सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी, ईओ नीलम चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। बाईपास पर अलग-अलग गाटा संख्या पर बनी पांच प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके बाद प्रशासन ने बन्नी मोहल्ले में कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 बीघा भूमि कार्रवाई की जद में आई।