फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Janeshwar Mishra was a true follower of Lohia's ideas

Sitapur News: लोहिया के विचारों के सच्चे अनुयायी थे जनेश्वर मिश्र

Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra was a true follower of Lohia's ideas
सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष। संवाद
सीतापुर। लोहारबाग स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने की। संचालन अंकित त्रिवेदी ने किया। जिलाध्यक्ष ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद के प्रख्यात चिंतक व दार्शनिक, छोटे लोहिया, सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे जनेश्वर मिश्र ने जातीय भेदभाव के खिलाफ समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों के सच्चे अनुयायी थे और नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। केंद्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी उन्होंने सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि इलाहाबाद में उनको लोग पहले ही छोटे लोहिया के नाम से पुकारने लगे थे। इस दौरान क्षत्रपाल सिंह यादव, तौकीर अहमद, राहुल शुक्ल, अशफाक खां, देवनाथ यादव, अंकित त्रिवेदी, जयसिंह यादव, अमरदीप शुक्ल, अनस खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed