फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ignoring standards in interlocking construction

Sitapur News: इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी

Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ignoring standards in interlocking construction
सकरन के बसैहिया कोठार में निर्माण में लगाई जा रही पीला ईंटा। 
सकरन (सीतापुर)। सीतारामपुरवा में इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसैहिया कोठार के मजरा सीतारामपुरवा में बकरीदी के घर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एजिंग निर्माण में पीला व घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा मानक के अनुसार सीमेंट मौरंग नही डाली जा रही है। बजरी के बगैर केवल बालू डाल कर उसके ऊपर इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे निर्माण के दौरान ही इंटरलॉकिंग गिरने व धंसने लगा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कई कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। पंचायत भवन पर सोलर पैनल लगवाए जाने के नाम पर 2022 में 1.17 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई जबकि चार साल बीत जाने के बाद भी सोलर पैनल नहीं लगवाए गए हैं। असलम, फैज अली, बकरीदी, सलीम, नरेश आदि ने विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच कराए जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed