{"_id":"6a1b2808380bff0c720ebf68","slug":"identify-the-top-ten-criminals-and-take-strict-action-dm-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156968-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन अपराधियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन अपराधियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें : डीएम
Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने शनिवार को अभियोजन कार्याें की समीक्षा की। इस दौरान टॉप टेन अपराधियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए मातहतों को निर्देश दिए हैं।
डीएम ने अभियोजन विभाग के एजेंडा को देखने के साथ कानूनी कार्यवाही व उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वादों की स्थिति पर चर्चा कर वादों की गुणवत्तापूर्ण पैरवी करने के निर्देश दिए। विभिन्न वादों के अभियोजन अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। महिला संबंधी अपराधों व एससी/एसटी एक्ट के वादों में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अपीलों को समय से दाखिल कराया जाए। दोषियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए प्रभावी कार्यवाही हो। कहा कि जिन मामलों में गवाहों या अभियुक्तों की हाजिरी नहीं हो पा रही है, उनमें प्रभावी कार्यवाही कर हाजिरी सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी, नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित सभी उपजिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)