फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hospital

ओपीडी खुली, अस्पताल में हर तरफ दिखी मरीजों की कतार

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hospital
सीतापुर। जिला अस्पताल की ओपीडी शनिवार को खुली तो हर तरफ मरीजों की भीड़ ही भीड़ नजर आई। सबसे अधिक मरीज बच्चों की ओपीडी में दिखाई दिए। चिकित्सकों ने बताया इस समय बच्चे अधिकतर बुखार व खांसी का शिकार हो रहे है। दूसरी ओर, दंत रोग विभाग में चिकित्सक न होने से तमाम मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रक्षाबंधन पर अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं बंद थी। शनिवार को जब सुबह ओपीडी खुली तो हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आई। बच्चों की ओपीडी में काफी भीड़ थी, मरीज लाइन में खड़े हुए थे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय अधिकतर बच्चे बुखार, खांसी व जुखाम का शिकार हो रहे है।
विज्ञापन

फिजीशियन कक्ष में भी मरीजों की तादाद काफी अधिक रही। चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया इस समय पेट दर्द, सांस व लिवर की बीमारी के अधिक मरीज आ रहे हैं। कई दिनों से लगातार धूप होने से मौसम में बदलाव हुआ है तो बुखार व डिहाईड्रेशन के मरीज भी बढ़ गए हैं। वहीं दंत रोग विभाग में सुबह से ही ताला लगा रहा। यहां पर कोई चिकित्सक न होने से तमाम मरीज आए, वह बिना इलाज के ही वापस लौट गए। त्वचा रोग विशेषज्ञ कक्ष में ताला लगा हुआ था। यहां पर बैठे मरीजों को आयुष्मान कक्ष में भेजा जा रहा था। इससे मरीजों को इलाज कराने में काफी अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार घंटे में पूरा हो पाया इलाज
सुबह के समय पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दी। इसके बाद मरीज जब इलाज कराने चिकित्सक के पास पहुंचे तो उनके पास भी मरीज काफी अधिक थे। कई घंटों बाद जब मरीज जांच कराने पहुंचे तो यहां पर भी लाइनें लगी मिलीं। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच व दवा लेने तक करीब चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
चिकित्सकों की कमी के चलते आई दिक्कतें
इस समय अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सकों की कमी के चलते दिक्कतें आ रही है। फिर भी बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. आरके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed