फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hospital Seal, 42 Quarantine

27वीं वाहिनी का अस्पताल सील, 42 क्वारंटीन

Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hospital Seal, 42 Quarantine
सीतापुर। शहर की 27वीं वाहिनी पीएसी के सरकारी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। अस्पताल को सील करा दिया गया है। स्टाफ और संपर्क में आए पीएसी के जवानों को क्वारंटीन कराया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सदर क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट के संक्रमित मिलने को लेकर अस्पताल को सील करा दिया गया है। ताला डलवाकर अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है, ताकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल के सभी 18 स्वास्थ्य कर्मियों और पीएसी के जवानों को पीएसी में कमांडेट ने क्वारंटीन कराया है। बताया कि क्वारंटीन हुए पीएसी जवानों की संख्या 24 के करीब है। एसीएमओ के मुताबिक, आशंका है कि किसी न किसी तरीके से अस्पताल के स्टाफ के अलावा पीएसी के जवान फार्मासिस्ट के संपर्क में आए हैं। इसलिए एहतियातन ये कार्रवाई की जा रही है, जिससे अगर कोई भी संपर्की पॉजिटिव है तो वायरस पकड़ में आ जाएगा। एसीएमओ ने बताया कि क्वारंटीन सभी लोगों का सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed