फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Having set up camp on the roof, someone is staying awake all night.

Sitapur News: छत पर डाला डेरा तो कोई रातभर जाग रहा

Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Having set up camp on the roof, someone is staying awake all night.
सरायन नदी का पानी शहरी इलाकों में घुसा। - संवाद 
सीतापुर। शहर में तरीनपुर के बाद अब केशव ग्रीन सिटी भी बाढ़ की चपेट में आ गई है। करीब तीन हजार की आबादी गृहस्थी बचाने समेत विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। सरायन के बाद उसकी सहायक पिरई नदी उफनाने से तटवर्ती आबादी में लोगों ने छतों पर डेरा जमाया है। रातभर जागकर लोग जलस्तर की निगरानी करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन


सरायन नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को पांच सेमी बढ़कर 132.30 मीटर पर पहुंच गया। पानी अब खतरे के निशान 131 मीटर से 1.30 मीटर ऊपर बह रहा है। शहर के मोहल्ला तरीनपुर का सरायन से सटा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। यहां करीब 50 घरों के अंदर तक पानी भर गया है।
विज्ञापन


यहां रहने वाले बबलू ने बताया कि गलियों से घरों के अंदर तक पानी भरा होने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। आवागमन दुश्वार है। कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि हाल जानने तक नहीं आया है। जावेद ने बताया कि घर में पानी भरने से गृहस्थी समेटकर छत पर रखी है। परिवार समेत छत पर ही बसेरा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायन की सहायक पिरई नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे बाईपास व पिरई नदी के किनारे बसी केशव ग्रीन सिटी भी बाढ़ की चपेट में आ गई है। यहां के बाशिंदे अपनी गृहस्थी बचाने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दरअसल, नदी की तलहटी में केशव ग्रीन सिटी का बड़ा हिस्सा बना है। इसलिए जलस्तर बढ़ने पर पानी कॉलोनी में भर गया है।



----
डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे के पास स्थित केशव ग्रीन सिटी में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सरायन नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जलस्तर एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed